Queue एक प्रकार का non-primitive और linear डाटा स्ट्रक्चर है जो FIFO (First In First Out) के सिद्धांत पर कार्य करता है. अर्थात queue में जो भी element पहले में प्रवेश करता है वो element सबसे पहले बाहर आता है, इस प्रवित्ति के कारण इसे FIFO डाटा स्ट्रक्चर कहतें हैं. उदाहरण : टिकेट काउंटर पर लगी लाइन जिसमे जो व्यक्ति पहले लाइन में आता है वो पहले टिकेट प्राप्त करता है. टोल टैक्स पर लाइन में खड़ी गाड़ियाँ. इत्यादी. क्यू का चित्रण: उपरोक्त चित्र में queue को array के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है. यहाँ पर: FRONT : ये queue के पहले element को प्रदर्शित करता है. ये वो छोर होता है जहाँ से कोई element डिलीट होगा. REAR : ये queue के अंतिम element को प्रदर्शित करता है. ये वो छोर होता है जहाँ पर कोई element प्रवेश करता है. क्यू में किसी भी समय elements की संख्या REAR - FRONT + 1 होगी. प्रारंभ में REAR का मान -1 तथा FRONT का मान 0 रखतें हैं. यदि किसी स्थिति में REAR < FRONT , अर्थात REAR का मान FRONT से कम है तो क्यू empty/खाली होगा. ...