अगर आप को किसी बच्चे का अंकपत्र बनाना हो तो उसमें आपको उसका नाम जैसे 'Rahul Singh', कंप्यूटर विषय का प्राप्तांक जैसे '90', उसका प्रतिशत जैसे '88.75%', प्रतिशत के अनुसार ग्रेड जैसे 'A' इत्यादि अंकित करना पड़ता।
बस इसी प्रकार यदि यही काम सी प्रोग्राम में करना हो तो उन छात्रों के नाम, प्राप्तांक, प्रतिशत को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रकार के युक्ति की आवश्यकता पढ़ती है, जिन्हें ही डाटा टाइप कहते है। वेरिएबल को डिक्लेअर करने से पहले उनका डाटा टाइप बताना होता है इसलिए सब से पहले इन डाटा टाइप की जानकारी कर लेना आवश्यक है।
सी प्रोग्रामिंग में प्रयोग में आने वाली कुछ ज़रूरी डाटा टाइप इस प्रकार हैं:
| क्रम | डाटा टाइप | कीवर्ड | संकेत | प्रयोग |
|---|---|---|---|---|
| १ | integer (पूर्णांक) | int |
%d |
इसका प्रयोग पूर्णांक को प्रदर्शित करने के लिए होता है। जैसे - 38, 9, -8 आदि |
| २ | Decimal (दशमलव संख्या) | float |
%f |
इसका प्रयोग दशमलव संख्या को प्रदर्शित करने के लिए होता है। जैसे- 1.7f, 4.0f, 3.876f आदि। float को प्रदर्शित करने के लिए संख्या के बाद f लगाना आवश्यक है। |
| ३ | Character (अक्षर) | char |
%c |
इसका प्रयोग कोई भी एक अक्षर को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। जैसे - 'A' , 'a' , '1' आदि। char हमेशा सिंगल इनवर्टेड कॉमा ' ' के अंदर लिखा जाता है। |
| ४ | String (अक्षरों की शृंखला) | char* |
%s |
इसका प्रयोग एक से अधिक अक्षरों की श्रंखला को प्रदर्शित करने है। string को हम हमेशा " " के बीच में लिखते हैं। जैसे- "Ramesh ", "Hello world" आदि। |
इन डाटा टाइप के अतिरिक्त कुछ और भी डाटा टाइप जैसे
नोट : वास्तव में string कोई डाटा टाइप नहीं है ये
short, double आदि भी है। अभी के लिए ये ४ डाटा टाइप की जानकारी पर्याप्त है।नोट : वास्तव में string कोई डाटा टाइप नहीं है ये
char का ही विस्तृत रूप है।
जैसा कि आप देख रहे होंगे कि हमने यहाँ पर कोई प्रोग्राम नहीं लिखा। पर आगे आने वाले प्रोग्राम में हम इन डाटा टाइप का प्रयोग करेगें। इसलिए आप इस पेज को अच्छे से पढ़ लें क्योंकि यहाँ दी गयी जानकारी आगे के पेज पर काम आएगी।
चलिये आगे बढतें हैं। अगर आपको कोई भी चीज़ समझ न आ रही हो तो नीचे कमेंट करके पूछ लें।
चलिये आगे बढतें हैं। अगर आपको कोई भी चीज़ समझ न आ रही हो तो नीचे कमेंट करके पूछ लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें