सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Array

C प्रोग्रामिंग में array एक प्रकार का डाटा टाइप है जो कि एक ही प्रकार के डाटा टाइप के value को संगृहीत करने के लिए प्रयोग किया जाता है। Array का प्रयोग तब करतें है जब हमें एक ही प्रकार के डाटा टाइप तथा सम्बंधित डाटा का संग्रहण करना होता है।

मान लीजिये कि हमें किसी विद्यार्थी के विषयों के अंक को प्रदर्शित करना हो तो हम बिना array का प्रयोग किये इस प्रकार variable को declare करेंगें।

int sub1, sub2, sub3, sub4;

और विद्यार्थियों की संख्या 2 होतो हमें 8 variable declare करने पड़ेंगें। यहाँ तक तो ठीक है पर अगर कक्षा के 50 विद्यार्थियों के अंक को प्रदर्शित करना हो तो हमे 50X4=200 variable को declare करना होगा जोकि वास्तव में बहुत ही लम्बा और मुश्किल कार्य होगा तथा उनको मैनेज करना भी संभव नहीं है। ऐसी परिस्थिति में array का प्रयोग किया जाता है क्यूंकि विषयों के अंक int डाटा टाइप के होंगे और ये किसी एक विद्यार्थी से सम्बंधित होंगें।

Array को declare करना: C प्रोग्राम में हमें जिस array का प्रयोग करना होता है उसे हम पहले declare करते हैं। तो आइये देखते है array को कैसे declare करते हैं-

int sub[4];

यहाँ पर हमने int डाटा टाइप का एक array sub को declare किया जिसका साइज़ 4 है अर्थात इस array में अधिकतम 4 int मान को संरक्षित किया जा सकता है।
Array को declare करते समय सबसे पहले हम उस array में संरक्षित होने वाले मान का डाटा टाइप लिखतें हैं जैसे कि हमने int का प्रयोग किया है। इसके बाद हम array का नाम लिखतें हैं। यहाँ पर array का नाम sub है। तत्पश्चात [ ] के अन्दर array का size लिखतें हैं जैसे कि हमने sub array का size 4 declare किया हैं। इस array में अधिकतम 4 int मान संरक्षित किया जा सकता है।

जब लाइन int sub[4]; run करेगी को कम्पाइलर मेमोरी में 4X2=8 बाइट का खली मेमोरी लोकेशन खोजेगा और ये 8 बाइट sub array के लिए आवंटित कर देगा। चित्र देंखे :

Diagram

Array को define करना: Array को define करने से तात्पर्य array में मान संगृहीत करने से है। Array को हम इस प्रकार define करते हैं।

sub[0] = 40;
sub[1] = 49;
sub[2] = 80;
sub[3] = 30;

Array को define करने के लिए पहले हम array का नाम लिखतें हैं और फिर [] के अन्दर index लिखते हैं। पहले मान के लिए 0, दूसरे मान के लिए 1 तथा आगे इसी क्रम में बढतें हैं। कहने का तात्पर्य ये है कि sub[0] array के पहले element को प्रदर्शित करता है।
इसके बाद हम variable के भांति = का चिन्ह लगाकर मान अंकित कर देते हैं।

Diagram

Array को declare तथा define एक साथ करना: Array का डिक्लेरेशन और डेफिनिशन एक साथ इस प्रकार करते हैं:

int sub[4] = {40, 49, 80, 30 };

Array के मान को for loop की मदद से initialize करना :

for( i = 0; i < 4; i++){
scanf("%d", sub[i]);
}


Array के मान को प्रिंट करना : array के किसी भी element को हम साधारण variable की तरह printf का प्रयोग करके प्रिंट कर सकते हैं। जैसे :
printf("%d", sub[3]);

ऊपर की लाइन sub array के अंतिम element को प्रिंट करेगी।

Array के सभी element को for loop के द्वारा भी प्रिंट कर सकते हैं। जैसे :

for( i = 0; i < 4; i++){
printf("%d", sub[i]);
}

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stack Data Structure in Hindi / स्टैक डाटा स्ट्रक्चर