किसी भी सी प्रोग्राम में कमेंट का अपना महत्त्व है। जब हम सी प्रोग्राम लिखते है तब कुछ ऐसे तथ्य होते हैं जिनको स्वयं के लिए तथा अन्य जो हमारे सी प्रोग्राम को पढ़ेगा उसको समझने के लिए हम कुछ जानकारी उसमे अंकित करते हैं। इन जानकारी को हम कमेंट के माध्यम से लिखते हैं।
कमेंट सी प्रोग्राम के वे भाग होते है जिनको कम्पाइलर प्रोग्राम को compile करते समय read नहीं करता है।
कमेंट को हम दो प्रकार से लिख सकते हैं-
१- लाइन कमेंट ( Line Comment ) - इसको लिखने के लिए डबल स्लैश // का प्रयोग करते है। इसके माध्यम से हम सिर्फ एक लाइन का कमेंट लिख सकते हैं।
२- ब्लॉक कमेंट ( Block Comment)- अगर हमारा कमेंट एक लाइन में न आये तो एक से ज़्यादा लाइन में कमेंट लिखने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। इसका प्रारंभ /* से तथा अंत */ से होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें