सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहला सी प्रोग्राम

अगर आपने अभी तक सी प्रोग्रामिंग के लिए कम्पाइलर इनस्टॉल नही किया है तो तो यहां क्लिक करके कम्पाइलर इंसटाल करना सीखें।
और अगर अपने इनस्टॉल कर लिया है तो चलिए आगे बढ़ते है। अगर आपको कोई भी प्रोग्रामिंग भाषा सीखनी है तो सब से अच्छा उपाय ये है कि हम उस भाषा का सबसे छोटा परंतु महत्वपूर्ण प्रोग्राम लिख कर आपने हुनर का विकास करें।

#include <stdio.h>
int main(){
printf("Hello World");
return 0;
}

चलिये हर लाइन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

लाइन 1: #include <stdio.h> प्रत्येक सी प्रोग्राम प्रायः इसी लाइन से प्रारंभ होती है। इस लाइन के द्वारा हम कम्पाइलर को stdio.h लाइब्रेरी को अपने सी फाइल (जिसमे हम प्रोग्राम लिख रहे हैं) में लोड करने का आदेश देतें हैं जिससे हम printf फंक्शन का प्रयोग कर सकें। अभी के लिए इतनी जानकारी पर्याप्त है, आगे हम इसके बारे में और जानेंगे। अगर आपको कुछ समझ न आया हो तो परेशांन न हों। बस अभी के लिए जान ले कि हर सी प्रोग्राम में इस लाइन को लिखना है।

लाइन 2: int main(){ कोई भी सी प्रोग्राम इसी लाइन से run करता है। जैसे ही हम प्रोग्राम को कंपाइल करके run करते है तो कम्पाइलर main() फंक्शन को खोजता है और यही से प्रोग्राम को रन करता है। फंक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी आगे प्राप्त होगी। अभी के लिए इतना जान ले की हर सी प्रोग्राम में main फंक्शन अवश्य ही होगा। अगर main फंक्शन नहीं है तो प्रोग्राम run नहीं करेगा। चिन्ह { मझला कोष्ठक main फंक्शन के प्रारंभ तथा चिन्ह } (लाइन 5 पर) main फंक्शन के अंत को इंगित करता है।

लाइन 3: printf("Hello World"); इस लाइन में हम ने printf फंक्शन का प्रयोग किया है जो कि stdio. h में डिफाइन है। printf के बाद ( ) के अंदर जो भी कुछ इनवर्टेड कोमा " " में लिखा होगा वो स्क्रीन पर प्रिंट कर होगा। आप अभी इस प्रोग्राम को लिखकर इसको run करने का प्रयास कीजिये। इनवर्टेड कोमा " " के अंदर कुछ अपने पसंद का लिखकर run करके देखें। आप जो भी कुछ लिखेगे वो स्क्रीन पर प्रिंट हो जायेगा।
main फंक्शन के अंदर लिखी गयी प्रत्येक लाइन स्टेटमेंट कहलाता है जिसके अंत में सेमीकोलन ; लगा होता है जो उस स्टेटमेंट के अंत को प्रदर्शित करता है। अगर आप ; लगाना भूल जाते हैं तो प्रोग्राम run नहीं करेगा।

लाइन 4: return 0; ये लाइन यह प्रदर्शित करता है कि main फंक्शन शून्य 0 वापस करेगा। अभी हम इसके विस्तार में नहीं जायेंगे। आगे return के बारे में चर्चा की जायेगी।

महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष:
१- प्रत्येक प्रोग्राम में लाइन 1 अवश्य होगी।
२- प्रत्येक प्रोग्राम में main फंक्शन ज़रूर होगा जहाँ से प्रोग्राम run करना प्रारंभ करता है।
३- प्रत्येक स्टेटमेंट के अंत में ; लगेगा।


आपको बहुत बहुत बधाई। अपने c सिखने के यात्रा का एक पड़ाव सफलता पूर्वक पूरा कर लिया। मैं आपके इस उपलब्धि से खुश हूँ।

इसी जोश के साथ हम अपने दूसरे पड़ाव की तरफ अग्रसित होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stack Data Structure in Hindi / स्टैक डाटा स्ट्रक्चर