हेल्लो दोस्तों! आज हम सी प्रोग्राम की एक बहुत ही ज़रूरी युक्ति या चीज़ के बारे में जानकारी करेगें। आप सभी से निवेदन है कि इस के बारे में बहुत ध्यान से पढ़ें क्योंकि इसका प्रयोग सी प्रोग्रामिंग में बहुत ही ज़्यादा किया जाता है। तो दोस्तों तैयार हो जाये
for loop के बारे में पढ़ने के लिए।
जब हमें किसी code को एक निश्चित बार execute/run करना होता है हो हम प्रायः
for loop का प्रयोग करते हैं।
चलिये एक उदहारण के माध्यम से समझते हैं। यदि हमें 1 से 5 तक की गिनती स्क्रीन पर प्रिंट करना है तो हम इस तरह कर सकते हैं। सी प्रोग्राम नीचे है।
#include <stdio.h>
int main(){
printf("%d ", 1);
printf("%d ", 2);
printf("%d ", 3);
printf("%d ", 4);
printf("%d ", 5);
return 0;
}
बहुत खूब हमने 1 से 5 तक संख्या प्रिंट कर लिया। आगे बढ़ते हैं। यदि हमें 1 से 10 तक प्रिंट करना हो तो हम printf को दस बार लिखकर 1 से 10 तक प्रिंट कर लेगें। पर सोचिये अगर हमे 1 से 100 तक संख्या प्रिंट करनी है तो हम कैसे करेंगे। क्या हम 100 बार printf लिखेगें? जी नहीं दोस्तों तब हम वहां पर
अब प्रोग्राम को run करके देखिये। बहुत खूब हमने 1 से 100 तक संख्या प्रिंट कर लिया।
अब चलिये
For loop का ढांचा-
for लूप का प्रयोग करेगें। for loop लूप का प्रयोग तब भी करते है जब हमे पहले से न पता हो कि किसी कोड को कितनी बार run करना है. तो चलिए देखतें है कि ये कैसे किया जायेगा for loop की मदद से-#include <stdio.h>
int main(){
int i;
for( i = 1; i <= 100; i = i+1){
printf("%d ", i);
}
return 0;
}
अब प्रोग्राम को run करके देखिये। बहुत खूब हमने 1 से 100 तक संख्या प्रिंट कर लिया।
अब चलिये
for loop कैसे काम करता है उसके बारे में जान लें।For loop का ढांचा-
for (exp1; exp2; exp3){
//यहाँ लिखा कोड for लूप के अनुसार run करेगा
}
for loop का प्रारंभ for कीवर्ड से होता है। ध्यान रहे for में सभी अक्षर small letter में होगा। for लिखने के बाद ( ) के अंदर 3 एक्सप्रेशन होते हैं जोकि ; से द्वारा अलग किये जाते हैं।
जैसे ही कम्पाइलर for कीवर्ड पर पहुचता है यो वो पहले exp1 को run करता है। exp1 में प्रायः कोई वेरिएबल को डिफाइन करते हैं अर्थात किसी वेरिएबल में मान assign करतें हैं।
इसके बाद compiler exp2 को run करता है। यह logical एक्सप्रेशन होता है। जब इस exp2 का उत्तर सत्य या true आता है तब ये loop की body अर्थात { } के बीच लिखा कोड run करता है। जब लूप की body की हर लाइन run हो जाती है और तो कम्पाइलर exp3 को run करता है। exp3 को run करने के बाद फिर exp2 run होता है। यदि exp2 का उत्तर सत्य आता है तो फिर loop का body execute होता है। ये प्रकिया तब तक चलती है जब तक exp2 का मान असत्य या false नहीं हो जाता।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें