scanf फंक्शन का प्रयोग कीबोर्ड से किसी भी प्रकार का इनपुट लेने के लिए किया जाता है। ये फंक्शन भी printf की तरह ही stdio.h हैडर में डिफाइन किया गया है। जब भी हमको अपने प्रोग्राम में यूजर से कोई जानकारी लेनी होती है तो इस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है। आइये इसके बारे में एक उदहारण के माध्यम से समझते हैं-#include <stdio.h>
int main(){
int num;
scanf("%d", &num);
printf("Number entered = %d, num);
return 0;
}
इस प्रोग्राम में हमने पहले एक वेरिएबल num डिक्लेअर किया और फिर
scanf फंक्शन के माध्यम से num वेरिएबल में यूजर से कोई अंक इनपुट लिया और फिर printf के माध्यम से num के मान को प्रिंट कर दिया।scanf फंक्शन में दो argument का प्रयोग किया गया है। आर्गुमेंट 1 के माध्यम से हम ये बताते है कि यूजर द्वारा दी गयी जानकारी को int की तरह लेना है। %d integer के लिए प्रयोग होता है। argument 2 से हम ये बताते हैं कि यूजर के द्वारा दी गयी जानकारी किस वेरिएबल में स्टोर करनी है। &num में & का प्रयोग num के address को बताने के लिए गया है जिससे num के लिए जिस जगह मेमोरी दी गयी है उसी जगह यूजर द्वारा दी गयी जानकारी save हो जाये। किसी भी वेरिएबल के आगे हम & लगा दें तो वो उस वेरिएबल के address बता देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें